गंगधार: भवानीमंडी मे गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट, नगर की होटलो, धर्मशालाओ की हो रही जांच पड़ताल
भवानीमंडी मे पुलिस प्रशासन द्वारा नगर के सभी होटल की जांच पड़ताल की जा रही है थानाधिकारी मांगेलाल यादव ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर से प्राप्त निर्देशों के आधार पर आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा आगामी 26 जनवरी तक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पुलिस टीम द्वारा नगर के सभी होटल, धर्मशालाओं की जांच पड़ताल कर संचालकों को निर्देश दिए।