गंगधार: भवानीमंडी मे नगरपालिका ने तीर्थ स्थानों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, पालिका कर्मचारियों के साथ अध्यक्ष ने की सफाई
भवानीमंडी मे स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार समस्त नगर निकायों मे स्वच्छ तीर्थ अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत नगर पालिका क्षेत्र के शिवालय मंदिर परिसर, राघव मंदिर परिसर व शिवालय मंदिर मेन रोड़ की सफाई की गई। अधिशाषी अधिकारी मनीष मीणा ने बताया कि 14 जनवरी से 21 जनवरी तक क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थलों मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पालिका अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।