परिहार: चेकिंग में बाइक मोड़कर भागा, पुलिस ने घेरकर दबोचा; चोरी की निकली बाइक
परिहार पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ धरहरवा गांव निवासी रवीश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक जब्त कर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस बारा तेल डिपो के समीप वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान रवीश कुमार की ओर से बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचा। पुलिस ने रुकने का इशारा