बीकानेर: लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
बीकानेर में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और गौहत्या पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर गुरुवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौभक्तों और आमजन ने भाग लेकर अपने हस्ताक्षर किए। अभियान के दौरान लोगों से गाय के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के पक्ष में समर्थन जुटा