रूड़की: रुड़की कोतवाली निवासी एक नाबालिग किशोर पिता की डांट से नाराज होकर घर से चला गया था, पुलिस ने किया बरामद
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 16 साल का एक नाबालिग किशोर अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर से चला गया था। परिजनों ने किशोर की काफी तलाश की थी। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया था। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग किशोर को सकुशल बरामद कर लिया है। जिसके बाद नाबालिग किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।