रूड़की: धनोरी निवासी व्यापारी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर विदेश से लाखों की फिरौती मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया
पिरान कलियर थाना पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आर्मेनिया से फोन कर रवि कुमार से 30 लाख रुपए की फिरौती मांगने की घटना का खुलासा कर दिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता आशीष सैनी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। अब पुलिस आर्मेनिया के डिलीवरी बॉय अजय हुड्डा की तलाश कर रही है।