जमुई: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फरार अपराधियों के खिलाफ जिला पुलिस ने की कार्रवाई, ₹2,00,000 के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Mar 19, 2024 लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। इसको लेकर जमुई एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर लगातार फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं मंगलवार को ₹2,00,000 के इनामी अपराधी रौंदी यादव को गिरफ्तार किया गया है। जमुई एसपी शौर्य सुमन ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।