जमुई: अलग- अलग मारपीट मामले के दो अभियुक्त ने जमुई कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल
Jamui, Jamui | Mar 19, 2024 अलग-अलग मारपीट मामले के फरार दो अभियुक्तों ने मंगलवार को जमुई कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों को कोर्ट के आदेश के बाद सुरक्षा कर्मीयों द्वारा देर शाम मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है। आत्मसमर्पण करने वाले अभियुक्तों में झाझा थाना क्षेत्र के बैजला गांव निवासी नरेश यादव और चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के लखमीडीह गांव निवासी राजेंद्र हाजरा शामिल हैं।