जमुई: न्याय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले न्यायिक कर्मचारियों को जिला जज ने किया सम्मानित
Jamui, Jamui | Mar 19, 2024 बीते 9 मार्च को स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल संचालन और संपादन में अहम भूमिका निभाने वाले न्यायिक कर्मचारियों को स्थानीय व्यवहार न्यायालय स्थित न्याय सदन में सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह ने प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया।