जमुई: लोक अदालत में सराहनीय कार्य को लेकर कार्यालय में जिला जज द्वारा न्यायिक पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित
Jamui, Jamui | Mar 19, 2024 जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार सिंह के द्वारा 9 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सराहनीय कार्य के लिए न्यायिक पदाधिकारी गण को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न थानाध्यक्षों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के द्वारा सर्वाधिक वादों के निष्पादन का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।