जमुई: कुंदर के पास नाबालिक के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने नही की करवाई एसपी को दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Mar 19, 2024 चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के कुदर गांव में एक नाबालिक के साथ छेड़छाड़ मामले में थाने में आवेदन देने के बावजूद आरोपी तोतो यादव को गिरफ्तार नही किया गया। इसके बाद पीड़ित परिवार समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी की अनुपस्थिति में मुख्यालय डीएसपी को आवेदन देते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।