🚨 दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला, पति समेत चार गिरफ्तार
रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश का आरोप
रामनगर, नैनीताल।
उत्तराखंड के रामनगर में दहेज की मांग को लेकर एक नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि हत्या के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस की जांच में मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई।
मामले में रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, सास, जेठ और ननद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।
महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर पुलिस सख्त
नैनीताल पुलिस ने महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
#NainitalPolice #RamnagarPolice #UttarakhandPolice #WomenSafety #PoliceAction
Bajpur, Udham Singh Nagar | Oct 22, 2026