बाजपुर न्यूज
दशहरे पर रावण का पुतला खंडित किए जाने पर विमल शर्मा ने जताई नाराजगी
आपत्ति है तो रामलीला कमेटी को दो एकड़ जमीन दें: विमल शर्मा
हर साल रामलीला के समय सोशल मीडिया पर फैलाया जाता है भ्रम: विमल शर्मा
------------------------------------------------------------------------------------
बाजपुर। सामाजिक कार्यकर्ता विमल शर्मा ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व बाजपुर में मंगलवार को हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। हालांकि, रावण के पुतले को खंडित किए जाने की घटना को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए नाराजगी व्यक्त की। विमल शर्मा ने कहा कि इसी मैदान में 51 फीट के रावण के पुतले सहित तीन पुतलों का दहन किया गया, लेकिन कोई दुर्घटना नहीं हुई। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को बरगलाने और प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया गया।
------------------------------------------------------------------------------------
उन्होंने हाथ जोड़कर अपील की कि हर वर्ष दशहरा और रामलीला के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वाले लोग अपनी सोच बदलें और सनातन धर्म के पर्व में बाधा न डालें। उन्होंने कहा कि जब भी बाजपुर में रामलीला का आयोजन नजदीक आता है, कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर दुर्घटना की आशंका जताकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने ऐसे लोगों पर रामलीला कमेटी को सहयोग न देने का आरोप भी लगाया। विमल शर्मा ने कहा कि यदि किसी को दशहरा आयोजन के स्थान को लेकर आपत्ति है।
------------------------------------------------------------------------------------
तो वह दो एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की पहल करे, ताकि भविष्य में दशहरा पर्व और रावण दहन व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जा सके। विमल शर्मा ने दशहरा पर्व की धार्मिक महत्ता का उल्लेख करते हुए सभी से आपसी सहयोग, सद्भाव और धार्मिक परंपराओं का सम्मान करने की अपील की।