आगर जिले के गांव हरनावदा में बुधवार दोपहर 12 बजे कलेक्टर प्रीति यादव ने शासन द्वारा स्वीकृत अफीम पट्टों पर बोई गई अफीम की फसल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खेतों में जाकर पौधों की स्थिति, उत्पादन प्रक्रिया और रख-रखाव से जुड़ी जानकारी किसानों से विस्तार से प्राप्त की।