उदवंत नगर: जीरो माइल सहित भोजपुर के कई स्थानों पर यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग कर ₹2 लाख 32 हजार वसूला फाइन
यातायात नियम पालन कराने को लेकर यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात थाना अध्यक्ष श्रवण कुमार ने 17 जनवरी शुक्रवार को रात 9 बजे पब्लिक ऐप की टीम को बताया की वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियम पालन ना करने वाले 18 बाइक 5 ट्रक दो टेम्पू एवं 40 कार सवार लोगो से फाइन के राशि के रूप मे 2 लाख 32 हजार की वसूली की गई।