रानीगंज में 2 अक्टूबर को होगी ‘स्वच्छता मैराथन-2026’ 🏃♂️🏃♀️
रूबी आनंद व्यूरो रिपोर्ट, संवदिया न्यूज (रानीगंज, अररिया) – बिहार।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत 2 अक्टूबर 2026 की सुबह 6 बजे लालजी उच्च विद्यालय के प्रांगण से ‘रानीगंज स्वच्छता मैराथन-2026’ का आयोजन किया जाएगा।
नगर पंचायत रानीगंज के तत्वावधान में होने वाली इस मैराथन में 500 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों की भागीदारी के साथ कार्यक्रम के जरिए स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
✅ पंजीकृत प्रतिभागियों को निःशुल्क टी-शर्ट
🏆 विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और पदक
📍 शुरुआत — लालजी उच्च विद्यालय, रानीगंज
⏰ समय — सुबह 6 बजे
📅 तारीख — 2 अक्टूबर 2026
इच्छुक प्रतिभागी QR कोड से ऑनलाइन या नगर पंचायत रानीगंज कार्यालय में ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
रूबी आनंद व्यूरो रिपोर्ट, संवदिया न्यूज (रानीगंज, अररिया) – बिहार।
#रानीगंज #अररिया #स्वच्छतामैराथन #स्वच्छताहीसेवा #GandhiJayanti #SwachhataHiSeva #Raniganj #Araria #SambadiyaNews