हरिद्वार: शंकराचार्य चौक के पास गंग नहर के डैम में फंसा विशालकाय अजगर, वीडियो हुआ वायरल
शंकराचार्य चौक के पास गंग नहर के डैम में बुधवार शाम अचानक एक विशाल अजगर फंस गया। अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को पुल से हटाकर अजगर को रेस्क्यू करने की कोशिश की लेकिन उनके प्रयास असफल रहे। बताया जा रहा है कि गंगा की धारा में बहकर अजगर डैम में फस गया।