बिसवां: बिसवां में सेवा भारती ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
Biswan, Sitapur | Apr 12, 2026 बिसवां नगर के मगरहिया बाजार स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल परिसर में रविवार को सेवा भारती के तत्वाधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान की गईं, जिसमें निःशुल्क परामर्श, दवा वितरण, शुगर जांच तथा ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच शामिल रही।