गिरिडीह: गिरिडीह में झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज चुनाव के लिए रजिस्ट्री ऑफिस में पर्चा दाखिल
23 मार्च को गिरिडीह में होने वाले झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के चुनाव को लेकर शुक्रवार को 12 बजे सिविल कोर्ट के पीछे रजिस्ट्री ऑफिस में पर्चा दाखिल किया गया।चुनाव को लेकर नामांकन पर्चा दाखिल करने की आज अंतिम तिथि थी और आज इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए देवकी राणा और महासचिव पद के लिए सुनील राणा ने जिला निबंधन कार्यालय में पर्चा दाखिल किया।।