गिरिडीह: डीसी कार्यालय सभागार में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
डीसी ऑफिस सभागार में शुक्रवार को 11 बजे से वित्तीय वर्ष 2024-25 के विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य आरोग्य दूत का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।।