मुरादाबाद: मंडलायुक्त ने मुरादाबाद को देश के टॉप 10 शहरों में लाने वाले सफाई मित्रों को ट्रैक सूट बांटकर किया प्रोत्साहित
मुरादाबाद नगर निगम की शानदार पहल! शहर को स्वच्छता में देश के टॉप 10 पायदान पर पहुँचाने वाले सफाई मित्रों के सम्मान में उदिषा साहित्य उत्सव में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहाँ मंडलायुक्त ने प्रशासनिक कॉटेज में सफाई मित्रों को ट्रैक सूट वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया और आभार जताया।