पटना ग्रामीण: लोक गायिका शारदा सिन्हा के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पटना लाया गया। वहीं बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राजेंद्र नगर स्थित शारदा सिन्हा के आवास पहुंचे जहां सीएम नीतीश कुमार ने शारदा सिन्हा का अंतिम दर्शन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे।