27 साल से निभ रहा है भाई-बहन का अटूट रिश्ता, हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर चंडीगढ़ स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी।
इस अवसर पर गीता भुक्कल ने कहा, "रक्षाबंधन मेरे लिए केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि एक भावनात्मक दिन है। राजनीति में आने के समय से ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा मेरे लिए बड़े भाई की तरह रहे हैं। हर कदम पर उनका स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन मुझे मिलता रहा है।"
यह रिश्ता राजनीति से ऊपर विश्वास, सम्मान और पारिवारिक स्नेह का प्रतीक माना जाता है।
💬 इस खास रिश्ते पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
📲 ऐसी ही ताज़ा राजनीतिक खबरों के लिए राष्ट्रीय कदम न्यूज़ को फॉलो करें।
#GeetaBhukkal #BhupinderSinghHooda #RakshaBandhan #Congress #HaryanaPolitics #Chandigarh