धान अधिप्राप्ति की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
आज दिनांक 29.10.2026 को जिला सहकारिता पदाधिकारी, मधेपुरा की अध्यक्षता में चौसा प्रखंड अंतर्गत के सभी पैक्स अध्यक्ष/प्रबंधक एवं सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के साथ धान अधिप्राप्ति से संबंधित बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संबंधित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को निर्देश दिया गया कि किसानों से धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ मिल सके।
जिला प्रशासन, मधेपुरा किसानों के हितों की रक्षा तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Madhepura, Bihar | Oct 29, 2026