शाहबाद: कछियाथाना विद्यालय में किशोरी मेला आयोजित, बालिकाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा
Shahbad, Baran | Nov 19, 2026 शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में किशोरी मेले का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना के तहत आयोजित मेले का उद्घाटन पीईईओ राजेंद्र प्रसाद मीणा ने किया। कामिनी खटीक और मंजू चौधरी के निर्देशन में बालिकाओं ने विभिन्न काउंटर तैयार किए। विद्यार्थियों ने गतिविधियों में भाग लेकर अंक प्राप्त किए।