लखीमपुर: फूलबेहड़ क्षेत्र के बसहा, जगन्नाथ पुरवा व गूम गांव में बाढ़ के साथ बढ़ा जंगली जानवरों का खतरा, ग्रामीणों में भय का माहौल
सदर तहसील क्षेत्र के फूलबेहड़ ब्लॉक के अंतर्गत बसहा, जगन्नाथ पुरवा और गूम गांव में बाढ़ के साथ लोगों को जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है। लोगों के घरों में पानी भर गया है। जिसके कारण लोग अपने घरों के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर जीवन बसर करने पर मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उनको अब तक प्रशासन की तरफ से कोई भी सहायता नहीं मिली है।