लखीमपुर खीरी की कोतवाली सदर पुलिस और स्वाट टीम ने ग्राम बाजूडीह में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹45,540 नकद, सोने-चांदी के जेवरात, एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी के माल का बंटवारा करने और उसे बेचने की फिराक में थे। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
#LakhimpurKheri #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #bholenath