सीर सोखना रोड पर एक आयुर्वेदिक कंपनी है जिसमें आरोप है कि कंपनी के कागजातों में हेराफेरी कर डायरेक्टर को हटा दिया गया। पीड़ित ने बताया कि कंपनी में 45 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, लेकिन दस्तावेजों में कथित रूप से जालसाजी कर उसे पद से हटा दिया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।