पूरनपुर: कल्यानपुर के पास अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर। बिलसंडा से पूरनपुर घर लौट रहे बाइक सवार को ग्राम कल्यानपुर के पास अज्ञात कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।