कांके: रांची सिविल कोर्ट परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
Kanke, Ranchi | Aug 1, 2026 रांची सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को 11 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन न्याययुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर न्याययुक्त ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। किसी जरूरतमंद की जान बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम स्वैच्छिक रक्तदान है।