कालपी: कालपी कोतवाली पुलिस ने ग्राम मोतीनगर और लंगरपुर से 50 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Kalpi, Jalaun | Mar 27, 2025 कालपी कोतवाली के उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्रा ने 24 मार्च को ग्राम मोतीनगर से जितेंद्र को 30 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया, वही उपनिरीक्षक रणधीर सिंह ने ग्राम लंगरपुर से रवि कुमार को 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया, पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर गुरुवार की सुबह करीब 11:30 बजे जानकारी दी है।