फर्रुखाबाद: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगढ़ में मरीजों को रात में भी उपचार मिलेगा, सीएमओ ने लगाई ड्यूटी
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं पर लगातार जोर दिया जा रहा है। जिससे मरीजों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मिले। उन्हें उपचार के लिए भटकना न पड़े। फतेहगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सीएमओ ने रात के समय भी संचालन करने के निर्देश जारी किए हैं इसी के तहत में चिकित्सक सहित कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बताया गया कि मरीजों को रात में भी यहां उपचार मिलेगा