रतनगढ़: रतनगढ़ में गोगा नवमी के मौके पर धुर मेड़ी पर मेला लगा
रतनगढ़ में गोगा नवमी के मौके पर धुर मेड़ी पर लगा मेला रतनगढ़ में आज गोगा नवमी के मौके पर प्रति वर्ष की तरह धुर मेडी के पास मेले का आयोजन हुआ। और कस्बे की सभी गोगा मेड़ी के भक्त अपनी मेड़ी के निशान लेकर धुर मेड़ी पर धोक लगाकर खुशहाली की कामना की। विधायक पूसाराम गोदारा व पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने निशान लेकर आने वाले गोगा भक्तों का साफा पहनाकर अभिनंदन किया।