जलालाबाद: पुरैना में दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल
शाहजहांपुर के परशुरामपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पुरैना गांव के पास स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जिग्नेरा गांव निवासी गौतम कुमार पुत्र मुंशी लाल और रामपुर बैन निवासी नाजिम पुत्र इस्तियाक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और क्राइम इंस्पेक्टर रविशंकर यादव मौके पर पहुंचे