जोधपुर: JNVU केंद्रीय कार्यालय में अव्यवस्थाओं के खिलाफ ABVP ने कुलपति का घेराव किया, नया परिसर का करवाया निरीक्षण
जोधपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा आज शनिवार दोपहर एक बजे विश्वविद्यालय परिसर में फैली अव्यवस्थाओं, शैक्षणिक ढांचे की बदहाली और छात्र हितों की अनदेखी के खिलाफ प्रदर्शन कर कुलपति का घेराव किया।