जोधपुर: घोडो का चौक क्षेत्र में भगवान हनुमान के चित्र के केसरिया ध्वज के अपमान से व्यापारियों में आक्रोश, बाजार हुए बंद
भीतरी शहर घोड़ो का चौक क्षेत्र में आज शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे एक पश्चिम बंगाल के कारीगर द्वारा केसरिया झंडे को लात मारने का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद शहर का माहौल तनाव भरा हो गया। आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद करवा दिए व्यापारियों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वही मौके पर हनुमान चालीसा पढ़ कर मौके पर अपना आक्रोश व्यक्त किया।