जोधपुर: बासनी सेकिंड फेस इलाके में हैंडीक्राफ्ट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग
बासनी सेकिंड फेस इलाके में आज शनिवार सुबह 9 बजे एक हैंडीक्राफ्ट की फैक्ट्री में भीषण आग लगी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बासनी सेकंड फेस इलाके में राजस्थान आर्ट नाम की हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर दूर से धुए का गुब्बार दिखाई दिया।