जोधपुर: मोती का चौक स्थित फरसों का बंगला के पास सीवरेज लाइन के मैनहोल पर चिपकाए गए इजरायली झंडे, 5 आरोपी गिरफ्तार
भीतरी शहर में मोती का चौक स्थित फरसों का बंगला के पास सीवरेज लाइन के ढकनो पर इजरायल झंडे के पोस्टर चिपकाने का मामला कल शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे आया सामने। सदर बाजार थाना पुलिस ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए पांच युवकों को शांति भंग के आरोप में शुक्रवार रात करीब 10 बजे गिरफ्तार किया। यह जानकारी सदर बाजार थाना अधिकारी ने आज शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे दी