वारासिवनी: जनता दरबार में भारी भीड़ उमड़ी, लोगों ने रखीं समस्याएं, शासन-व्यवस्था पर जताया मजबूत विश्वास
नगर पालिका के जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सब्जी बाजार के पुराने शौचालय, नई चौपाटी, प्रधानमंत्री आवास के लिए पट्टे, नाली, सड़क और प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, नपा अध्यक्ष सरिता मनोज दांदरे और सीएमओ सूर्यप्रकाश उके के मार्गदर्शन में समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।