लालबर्रा: पनबिहरी खेल मैदान की दुर्दशा पर विधायक अनुभा मुंजारे ने जताई कड़ी नाराजगी, जांच और वसूली की मांग
लालबर्रा सहित ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लाखों की लागत से तैयार किए गए खेल मैदान विभागीय लापरवाही और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं। 27 जून को दोपहर 2 बजे बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने ग्राम पनबिहरी स्थित ग्रामीण खेलकूद मैदान (स्टेडियम) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेडियम की बदहाली और घटिया निर्म