कोल: बुढ़ासी क्षेत्र में मोर का शिकार कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, तोते के बच्चे और कछुआ बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Koil, Aligarh | May 6, 2025 बुढ़ासी क्षेत्र में मोर का शिकार कर ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। युवक ने मोर का शिकार किया और फिर उसे ले जा रहा था। ग्रामीणों ने युवक को मौके पर पड़ा और उसके झोले चेक किए। इस दौरान युवक के झोले में एक मृत मोर और तोते के बच्चे और कछुए बरामद हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।