कोल: विजयगढ़ में संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Koil, Aligarh | May 6, 2025 विजयगढ़ में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। 24 वर्षीय नरेंद्र पुत्र राजकुमार फौज की तैयारी कर रहा था। वर्तमान में वह फाइनेंस कंपनी मैं रिकवरी का काम करता था। नरेंद्र सोमवार रात्रि खाना खाने के बाद टहलने निकला था और वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने नरेंद्र का शव पेड़ से लटका देखा।