कोल: दलितों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में दलित संगठनों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, ACM को दिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | May 6, 2025 अलीगढ़ में दलितों के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में दलित संगठनों ने प्रदर्शन किया है। सैकड़ो की तादात में दलित संगठनों से जुड़े लोग हाथों में पोस्टर बैनर लेकर सड़कों पर उतर आए। इस दौरान लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया और प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और जमकर हंगामा किया है।