कोल: सरसौल में साध्वी प्राची ने दिया बड़ा बयान, कहा- सर सैय्यद अहमद खान अंग्रेजों के चाटुकार थे, उन्होंने ज़मीनें कब्ज़ाई
Koil, Aligarh | May 6, 2025 हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने अलीगढ़ में बड़ा बयान दिया है। दरअसल साध्वी प्राची कासगंज से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान अलीगढ़ के सरसौल में वह अपने एक कार्यकर्ता के घर पहुंची। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सर सैयद अहमद खान अंग्रेजों के चाटुकार थे। उन्होंने कहा कि सर सैयद अहमद खान ने बहुत सी जमीने कब्जाई थी।