कोल: अकराबाद थाना पुलिस टीम ने अवैध देसी तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | May 6, 2025 थाना अकराबाद पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चेकिंग के दौरान शातिर अभियुक्त मनोज पुत्र श्री कृष्ण को पिलखना रोड स्थित बम्बा की पुलिया से गिरफ्तार किय। अभियुक्त के कब्ज़े से अवैध देशी तमंचा 315 बोर,एक जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद किया है। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई की है।