पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर 1:00 बजे तक 42.31 प्रतिशत मतदान हुआ
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग जारी है। वहीं चुनाव आयोग की तरफ से अब तक के वोटिंग को लेकर आंकड़ा जारी किया गया है। गुरुवार दोपहर 1 बजे तक कुल 42.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं बिहार चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक मधेपुरा में 44.16%, सहरसा में 44.20%, दरभंगा में 39.35%, मुज़फ्फरपुर में 45.41% मतदान हुआ है।