सिंगरौली: जिला शिक्षा अधिकारी ने दी जानकारी, ग्रीष्मकालीन शिक्षक समस्या निवारण शिविर आज से शुरू
लोक शिक्षण संचनालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले के तीनों विकास खंड में 19 से 27 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में कार्यरत सेवानिवृत्त शिक्षकों की लंबित समस्याओं की निराकरण के लिए समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने बताया कि यह आयोजन अलग-अलग तारीखों में तीनों विकास खंडो में आयोजित किया जा रहा है।