सिंगरौली: माजन तिवारी पेट्रोल पंप के पास बाइक में लगी आग, एक युवक पर आग लगाने का आरोप
सिंगरौली के नवानगर थाना क्षेत्र के माजन तिवारी पेट्रोल पंप के पास एक बाइक में अचानक आग लग गई। जिसमें पीड़ित पक्ष ने एक युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया है। इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बाइक जब पूरी तरह से जल गई तब पास के ही एक महिला ने बाल्टियों के सहारे पानी डालकर आग बुझाया। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले पर जांच शुरू कर दी गई है।