सिंगरौली: प्रभारी मंत्री संपतिया उईके ने ली समीक्षा बैठक, जिले के अधिकारी संप्ताह में दो दिवस क्षेत्र का करेंगे भ्रमण
जिले के अधिकारी संप्ताह में दो दिवस अनिवार्य रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो के साथ साथ केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराये। उक्त आशय का निर्देश प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक के दौरान दिया गया।