बिंदुल में नदी में नहा रहे दो बच्चों की पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई। मृतक आपस में चचेरे भाई-बहन हैं दोनों बच्चों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। और शव के अंतिम परीक्षण के बाद उनके परिजनों के पास भेज दिए हैं। घटना आज दोपहर तकरीबन 12 बजे की है ।